फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगांव और सलड़ी में फिर गिरा मलबा

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल/ज्योलीकोट (नैनीताल)
विज्ञापन
रानीबाग मार्ग पर भी दो घंटे थमे रहे वाहनों के चक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार दोपहर हुई एकाएक मूसलाधार बरसात के चलते कुमाऊं की लाइफ लाइन हल्द्वानी-ज्योलीकोट-भवाली रोड में दोगांव के पास मलबा आने से ढाई घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


प्रशासन ने यातायात को वाया भीमताल डायवर्ट किया, लेकिन तभी भीमताल-रानीबाग रोड में भी सलड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे दोगांव और सलड़ी दोनों स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने के बाद दोनों सड़कों में वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से मौसम सामान्य था और चटख धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदल गया और देखते ही देखते झमझम बरसात होने लगी।

बरसात के चलते हल्द्वानी-ज्योलीकोट-भवाली एनएच में दोगांव के पास दोपहर करीब दो बजे मलबा गिरने से ढाई घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। इससे मौके पर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।

बाद में प्रशासन ने वाहनों को वाया भीमताल भेजा। लगातार हो रही बरसात और पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने के कारण एनएच के मजदूरों के लिए मलबे को हटाना खतरे वाला काम था, लिहाजा दोपहर बाद तीन बजे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।

लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार जेसीबी मलबे को हटाती रही। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे एनएच में यातायात सामान्य हो सका। वहीं दोगांव के पास भेड़िया पखान के पास अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

इधर, एसओ काठगोदाम केआर पांडे ने बताया कि इसके बाद भी शाम तक छोटे-बड़े पत्थर और मलबा सड़ पर आता ही रहा। एहतियात के लिए एक बार फिर वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। शाम करीब 6:45 बजे रास्ता पूरी तरह फिर से खुलने पर वाहनों को नैनीताल के लिए हरी झंडी दी गई।

इधर, बरसात के चलते दोपहर करीब 2:30 बजे भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी के पास मलबा आने से यातायात ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी पहुंचाई और मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया। शाम करीब 4:30 बजे भीमताल-रानीबाग रोड में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


मौके पर लगे जाम को खुलवाने के लिए थानाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा व उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें