फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत तीन संक्रमितों की मौत, 203 मरीज भर्ती 80 की हालत गंभीर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में एक डॉक्टर समेत तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसटीएच में 203 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। 80 की स्थिति गंभीर है। उन्हें हाईफ्लो आक्सीजन पर रखा गया है।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि तीन दिन पहले सितारगंज में बाल रोग विशेषज्ञ की 55 वर्षीय डॉक्टर पत्नी को भर्ती कराया गया था। उन्हें पूर्व से ही ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। काशीपुर निवासी 49 वर्षीय कोविड पॉजिटिव एक व्यक्ति को 11 सितंबर को भर्ती कराया गया था।
उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसे आईसीयू में रखा गया था। मरीज की बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ संबंधी दिक्कत भी थी। कपकोट निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति को 12 सितंबर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उनको आईसीयू में रखा गया था। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज को किडनी संबंधी परेशानी पहले से ही थे। उनको कोविड के साथ ही निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन

14 ने जीती जंग
हल्द्वानी। एसटीएच से बुधवार को 14 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इनमें नैनीताल के आठ, ऊधमसिंह नगर के चार और अल्मोड़ा व चंपावत के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें