फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से पंजाब के पर्यटक की मौत, पत्नी के साथ घूमने के लिए आया था नैनीताल

विज्ञापन
राहुल जिंदल (फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। पंजाब से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की तबियत बिगड़ गई। पर्यटक की पत्नी और होटल स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का मानना है कि पर्यटक की मौत हार्टअटैक से हुई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रायकोट पंजाब निवासी राहुल जिंदल (30) पुत्र शिव जिंदल अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया था। वह मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया कि शनिवार सुबह पर्यटक ने नाश्ता किया और इसके बाद अचानक राहुल जिंदल की तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद होटल स्टाफ और पर्यटक की पत्नी उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. प्रखर गंगोला ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल्लीताल थाना के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख दिया है और परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें