फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में डीएम के पेशकार के बेटे की मौत 

Sun, 02 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ज्योलीकोट (नैनीताल)।
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल एनएच पर आम पड़ाव के पास स्कूटी के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पाइंस निवासी दिगंबर बिष्ट (22) के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी से आईटीआई कर रहा था। डीएम कार्यालय नैनीताल में कार्यरत पेशकार नंदन सिंह बिष्ट का पुत्र दिगंबर बिष्ट (22) शुक्रवार देर शाम स्कूटी (यूके 04 7374) से पाइंस (नैनीताल) स्थित घर से हल्द्वानी को रवाना हुआ।
विज्ञापन


लेकिन, देर रात तक दिगंबर हल्द्वानी नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। शनिवार की सुबह परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा दिगंबर के दोस्तों से संपर्क साधा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

दोपहर में एनएच पर आमपड़ाव के पास करीब 150 फीट नीचे नलेना नाले में स्कूटी और दिगंबर का शव नजर आया। चौकी इंचार्ज मनव्वर सिंह, देवेश पांडेय, लक्ष्मण साकरियाल व अन्य पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ज्योलीकोट (नैनीताल)। एनएच पर जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पैराफिट लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पिछले साल इसी जगह पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान गई थी, लेकिन आज तक इस स्थान पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं, जो विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।

ज्योलीकोट (नैनीताल)। स्कूटी हादसे की जानकारी होने के बाद मदद के लिए खाई में उतरते वक्त हल्द्वानी निवासी यशवंत सिंह पत्थरों पर फिसलकर घायल हो गए। यशवंत के सिर और हाथों में चोटें आईं। उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। 

नैनीताल। नैनीताल-किलबरी रोड पर टांकी के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। टांकी निवासी संजय पांडे (55) पुत्र पूरन चंद्र पांडे शुक्रवार रात नैनीताल स्थित बाजार से घर को रवाना हुए, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। रात में ही परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उनकी खोजबीन की।

खोजबीन के दौरान रास्ते में सड़क किनारे कुछ सामान गिरा नजर आया। जिस स्थान पर सामान गिरा था, उसके नीचे की ओर खोजबीन के दौरान संजय पांडे बेसुध अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और संजय को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि रास्ते में अंधेरा होेने के कारण वह खाई में फिसल गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें