फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी की डूूबने से मौत

Fri, 10 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
छुट्टी पर आए फौजी की डूूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए एक फौजी की झूला पुल के पास नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। साथ में नहा रहे दूसरे फौजी दोस्त को आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम ग्वालमल्ला पौड़ी गढ़वाल निवासी सुदर्शन सिंह बिष्ट (29) पुत्र ताजवर सिंह बिष्ट यहां ग्राम पीरूमदारा स्थित सरस्वती विहार में पत्नी व डेढ़ साल की बेटी कीर्ति के साथ किराये पर रहता था। वर्तमान में वह 36आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात था।

सुदर्शन का दोस्त ग्राम हल्दुआ निवासी सुशील रावत भी उसी के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात था। इन दिनों वे एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। दोनों फौजी बृहस्पतिवार को अपने मित्र हल्दुआ निवासी गौरव बिष्ट के साथ सुशील की कार से गर्जिया मंदिर के पास झूला पुल में नहाने गये थे।
विज्ञापन


गौरव के मुताबिक नहाते समय सुदर्शन सिंह और सुशील नदी के गहरे कुंड में डूबने लगे। दोनो की चीखपुकार पर गौरव और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने सुशील को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन सुदर्शन तब तक गहरे पानी में डूब चुका था।

सूचना पर गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुदर्शन को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सुदर्शन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें