फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिनों में कोरोना संक्रमित छठे मरीज की मौत

विज्ञापन
Death by Covid in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इस महीने 24 दिन में सुशीला तिवारी अस्पताल और जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में छठे कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। सोमवार को जिले में 243 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रोगी पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। बच्ची के ब्रेन में इंफ्ेक्शन, सेप्टीसीमिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कत भी थीं। कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बच्ची को इलाज के लिए चार दिन पहले भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक कोरोन से छह मरीजों की मौत हुई है। उसमें दो-दो अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिला, एक-एक नैैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जिले के हैं।
दिसंबर में दो मरीजों की मौत हुई थी
हल्द्वानी। एक महीने में इतनी मौत काफी समय बाद हुईं हैं। इससे पूर्व दिसंबर में दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा था। जिले में अब तक 47545 मरीज मिल चुके हैं और 953 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ढाई करोड़ से अधिक कीमत की आएगी जांच मशीन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में ओमिक्रान जांच की सुविधा जुटाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए जीनोम सीक्वेंस मशीन को खरीदे जाने संबंधी प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस मशीन की कीमत दो करोड़ चौरासी लाख है। मेडिकल कॉलेज में स्थान, स्टॉफ आदि सभी कुछ है। मशीन उपलब्ध होते ही जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें