फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: स्कूटी स्टार्ट करते ही तीन फीट नीचे गिरा होटलकर्मी, सिर पर चोट लगने से मौत

Fri, 13 Nov 2026 08:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ज्योलीकोट मुख्य बाजार में महज तीन से चार फुट की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर गिरी एक स्कूटी ने 33 वर्षीय युवक की जान ले ली। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जिंदगी कितनी अनिश्चित है, इसका दर्दनाक उदाहरण शुक्रवार देर शाम ज्योलीकोट मुख्य बाजार में देखने को मिला। महज तीन से चार फुट की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर गिरी एक स्कूटी ने 33 वर्षीय युवक की जान ले ली। हादसे में स्कूटी युवक का सिर दीवार से जा टकराया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गेठिया स्थित होटल में कार्यरत साहिल शर्मा (33) शुक्रवार देर शाम ज्योलीकोट मुख्य बाजार में दूध और अन्य सामान खरीदने आया था। खरीदारी करने के बाद वह सामान स्कूटी में रखा। स्टार्ट करते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब तीन से चार फुट नीचे जा गिरा। इस दौरान साहिल का सिर पास की दीवार से जोर से टकराया और वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और राजेंद्र कोटलिया ने निजी वाहन से घायल को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, गंभीर चोट के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

दो साल से होटल में कर रहा था काम

विज्ञापन

साहिल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में उसका परिवार दिल्ली में रह रहा था। अविवाहित साहिल बीते दो वर्षों से गेठिया स्थित होटल में काम कर रहा था। रोजमर्रा की तरह सामान खरीदने बाजार आया साहिल कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गया। उसकी अचानक मौत की खबर से होटल कर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है।

 

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट जीवनरक्षक साबित होता है। ज्योलीकोट में हुए हादसे ने एक बार फिर हेलमेट की अहमियत को उजागर किया है। महज तीन-चार फुट की ऊंचाई से स्कूटी गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई। यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभव है कि सिर पर चोट का असर कम होता और उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें