हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मुखानी कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार ने बृहस्पतिवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।