फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : ऊधमसिंह नगर में मृत महिला निकली कोविड 19 पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 04:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
corona sample - फोटो : PTI
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ने वाली ऊधमसिंह नगर की महिला की कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि दो अन्य मृत में एक की रिपोर्ट का इंतजार है तो एक की रिपोर्ट निगेटिव है।

विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते एसटीएच में 63 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई थी। महिला की कोविड 19 की रिपोर्ट का इंतजार था। आज महिला की कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शनिवार की तड़के भी दो लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक की रिपोर्ट निगेटिव है जबकि एक की पॉजिटिव है। बताया कि एसटीएच में 120 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं और 28 को आइसोलेशन में रखा गया है। छह पॉजिटिव और छह आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें