फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएससी के छात्र का था गुलाब घाटी में मिला शव

Tue, 12 Mar 2024 12:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुलाबघाटी के पास गधेरे में मिला शव एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र नवीन चंद्र पलड़िया का था। वह 24 जनवरी से लापता था। काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। परिजनों ने मोबाइल, घड़ी और चश्मे से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को गुलाबघाटी के निकट गधेरे में युवक का शव मिला था। शव का कमर से नीचे का हिस्सा गायब था। उसके पास ही मृतक हाथ-पैर के कंकाल पड़े थे। शव मोर्चरी भेजने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए थाने में दर्ज गुमशुदगियां खंगालीं। काठगोदाम थाने में एक फरवरी को भीमताल के भदूनिया निवासी नित्यानंद पलड़िया ने बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने फोन करके उन्हें हल्द्वानी बुलाया। परिजनों ने कपड़े, घड़ी, मोबाइल और चश्मे से शव की पहचान नवीन चंद्र पलड़िया (22) के तौर पर की। भदूनिया निवासी देवीदत्त ने बताया कि नवीन उनका भतीजा था। काठगोदाम के मल्ला ब्यूरा में चाचा गंगादत्त और छोटी बहन नानू के साथ रहता था। वह एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 24 जनवरी को वह नौकरी के लिए बरेली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। पुलिस ने पूरी तफ्तीश कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नवीन माता-पिता का इकलौता बेटा था।


घर की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था नवीन
नवीन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उसके पिता नित्यानंद गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नवीन बीएससी कर रहा था। छोटी बहन नानू एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। काठगोदाम में रहने वाले उसे चाचा गंगादत्त एटीम में सुरक्षागार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें