फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक धड़धड़ाता घुसा दो दुकानों में

Tue, 10 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीबाग में रविवार रात लकड़ी लदा ट्रक ब्रेक फेल होने के बाद दो दुकानों को तोड़ते हुए रुक गया। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई लेकिन दोनों दुकानों में बहुत नुकसान हुआ है। सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो से रविवार देर रात करीब 10 बजे एक ट्रक लकड़ी लेकर रानीबाग आ रहा था।

घाट के पास अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक एक के बाद एक दो दुकानों को तोड़ता हुआ भीतर जाकर रुक गया। हादसे में चालक ने कूदकर जान बचाई। राहत की बात रही कि घटना के  समय दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, कार्यकारी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि ट्रक से महंत दयाल गिरी की दुकानें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इस मामले में ट्रक मालिक को भी बुलाया गया था। ट्रक मालिक ने दुकानदारों से बातचीत कर अपना समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें