हल्द्वानी में आंधी और तूफान के कारण रविवार रात उत्तर प्रदेश से आ रही बिजली की सप्लाई फेल हो गई। इससे शहर के 13 बिजलीघरों से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर भी कई घंटे विद्युत कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा में पंतनगर से आ रही बिजली की आपूर्ति रविवार रात 9:58 बजे एकाएक ठप हो गई। इससे कमलुवागांजा, टीपीनगर, फूलचौड़, कालाढूंगा रोड चौराहा, लालकुआं, कटघरिया, सुभाषनगर, 13 बीघा आदि बिजलीघरों से जूड़े उपभोक्ताओं को करीब आधे घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। सात साढ़े दस बजे सप्लाई सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को भी रही समस्या
रात आंधी-तूफान के दौरान कमलुवागांजा सब स्टेशन से शहर व आसपास के बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो गई। हालांकि कुछ समय बाद इसे बहाल कर दिया गया था। - नवीन मिश्रा, ईई, यूपीसीएल
फूलचौड़ बिजलीघर की लाइन में हुआ फॉल्ट
कटघरिया बिजलीघर में ब्लास्ट, रात अंधेरे में डूबा इलाका
कटघरिया बिजलीघर में रविवार देर रात फीडर का इनकमर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे पीलीकोठी, बसानी, फतेहपुर का इलाका अंधेरे में डूब गया। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार फॉल्ट के चलते रात 10 से 12 बजे तक बिजली ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने रात ही फॉल्ट दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाई।
पेयजल संकट का भी करा सामना
बिजली अव्यवस्था के चलते कई इलाकों में पेयजल संकट का भी लोगों को सामना करना पड़ा। दरअसल रविवार दोपहर बिजली गुल होने से जल संस्थान के ओवरहेड टैंकों में पानी भरने में व्यवधान हुआ। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ा।