फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में भी छाया अंधेरा, गुल रही बिजली

Thu, 14 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाने से एकाएक अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। वहीं आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी के पास पेड़ गिरने से घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही। आंधी के कारण क्षेत्र में करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक विद्युतापूर्ति भी ठप रही। शाम करीब 7:30 बजे विद्युतापूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह को मौसम सामान्य था और चटख धूप खिली हुई थी। लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक घने बादल घिर आए और आंधी-तूफान शुरू हो गया। इस दौरान करीब घंटे भर तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होती रही। इस दौरान कई बार धमाके के साथ आकाशीय बिजली भी चमकी, जिससे लोग सहम गए। आंधी और बारिश के चलते नगर में ठंड भी बढ़ गई है। समाचार लिखे जाने तक मौसम के मिजाज बिगड़े हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें