फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से पेड़ों में लगे फल झड़े, काश्तकारों को नुकसान

Tue, 24 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
विज्ञापन
अंध्‍ाड़ में गिरा पेड़ - फोटो : बसंत चंदाोला
विज्ञापन
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली और घंटे भर से अधिक समय तक अंधड़ के साथ बरसात हुई। बरसात के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, अंधड़ और बरसात के चलते रामगढ़ स्थित फल पट्टी क्षेत्र में पेड़ों में लदे फल झड़ गए। इससे काश्तकारों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अचानक आसमान बादलों से घिर गया और पहाड़ियों में चारों ओर कोहरा छा गया। सुबह साढ़े छह बजे बरसात शुरू हुई जो करीब घंटे भर चली। इस दौरान तेज हवा भी चली। बरसात के चलते नालियों में जमा कूड़ा कचरा सड़क पर फैल गया। वहीं, मुक्तेश्वर में सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में तापमान घटने के साथ-साथ तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

सोमवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर रामगढ़ और इसके आसपास की फल पट्टी क्षेत्र के फल उत्पादकों ने बताया कि अंधड़ के चलते आड़ू, पूलम, खुमानी समेत अन्य फलों को नुकसान हुआ है। फल उत्पादक प्रदीप बिष्ट, सरोज राम, देवेंद्र बिष्ट और मोहन सिंह ने बताया कि पेड़ों में लगे दस से 15 फीसदी फल अंधड़ में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें