फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम छोई में इंसानियत की हदें पार कर एक पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस को दर्ज कराए बयान में छोई पड़ाव निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पिता लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन


रविवार रात भी पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर उसने बेटी, पत्नी को खूब पीटा। मां की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची एसआई पुनीता बलोदी आरोपी को कोतवाली ले आई। वहीं राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया बच्ची कक्षा 12वीं की छात्रा है। एसआई पुनीता बलोदी ने बताया आरोपी के खिलाफ पास्को अधिनियम के साथ ही आईपीसी की धारा 354, 504 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें