फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक और युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर चौधरी कालोनी में डेयरी संचालक हेमंत कुमार साहू का शव बुधवार की सुबह आंगन की जाली से और राजपुरा में युवक सुमित वाल्मीकि का फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस का मानना है कि हेमंत पत्नी के विवाद को लेकर तनाव में रहता था। सुमित ने नशे के लिए पैसा नहीं मिलने पर जान दी है।
विज्ञापन

33 साल का हेमंत कुमार साहू टीपीनगर में डेयरी की दुकान चलाता था। बुधवार की सुबह 11 बजे हेमंत के किराएदार घर आए तो उसकी गर्दन फंदे से लटक रही थी। चैनल गेट का ताला खोलने के बाद किराएदारों ने घटना से उसके भाइयों को अवगत कराया। परिवार के लोगों ने फंदे की रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। एसटीएच लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी 24 वर्षीय सुमित वाल्मीकि को जगाने के लिए बुधवार सुबह नौ बजे परिवार के लोगों ने आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिल सका। नगर निगम में सफाई कर्मी पिता कृपाल ड्यूटी पर गए थे। परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो सुमित की गर्दन पंखे से लटक रही थी। मां रानी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी से चार साल से चल रहा था विवाद
हल्द्वानी। हेमंत कुमार साहू के परिजनों ने मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या को बताया कि हेमंत की शादी रामपुर की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। दोनों के बीच चार सालों से विवाद चल रहा था। उसकी एक बेटी अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। मुकदमे के दौरान हेमंत ने पत्नी से समझौता कर लिया था। उसके तीन बड़े भाई अलग-अलग मकानों में रहते हैं। पुलिस का मानना है कि जान देने का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है।
घर का सिलिंडर बेचने का आरोप
हल्द्वानी। सुमित वाल्मीकि की मौत मामले में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने परिजनों से पूछताछ की। उसकी बहन शिवानी ने बताया कि सुमित ने नशे के चक्कर में घर का गैस सिलिंडर बेच दिया था। उसने बहन से सौ रुपये भी लिए थे। सिलिंडर के बारे में पूछने पर वह फांसी लगाकर जान देने की धमकी दे रहा था। पिता कृपाल ने बताया कि सुमित पांच बच्चों में चौथे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें