फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 06 Nov 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सावंल्दे पश्चिम स्थित राजकीय उच्चतर कन्या विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के सहायक समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत गौतम ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, धर्म सिंह, नीना बेलवाल, इंदर लाल, आशुतोष बाफिला, धीरेश जोशी, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें