फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुक्तेश्वर में जाम से निजात दिलाएगी पार्किंग

Fri, 06 Nov 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर(नैनीताल)। पर्यटन स्थल में शुमार मुक्तेश्वर क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पार्किंग बनने से अगले साल मुक्तेश्वर घूमने आने वाले सैलानियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही होटल कारोबारियों और व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों की समस्या भी दूर होगी। मुक्तेश्वर क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने से वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान जाम की समस्या से सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शासन से बजट स्वीकृत कराया था। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने कहा कि पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल के वीकेंड में सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें