रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा ढेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्निवाल के दूसरे दिन बच्चों को फिल्मों के माध्यम से कई जानकारियां दी गयी। प्रख्यात फिल्मकार सुदर्शन जुयाल ने कोरियन फिल्म काष्ट अवे ऑन द् मून के माध्यम से बच्चों को सिनेमा क्राफ्ट की बारीकियों से अवगत कराते हुए संपादन, कहानी लेखन के बारे में बताया।
युवा फिल्मकार नितिन भारद्वाज, गुरु सिमरन दातला ने बच्चों को छोटे एनिलेशन फिल्म बनाना सिखाया। सांस्कृतिक टीम सोमवारी के कपिल शर्मा ने गीतों के माध्यम से शिक्षण की विभिन्न विधाओं से बच्चों को अवगत कराया। जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के गाकर माहौल को आंदोलनमय बना दिया।
कार्यशाला में 100 से अधिक बच्चे फिल्म थियेटर व एनिमेशन के बारे में गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल, शिक्षक नेता भुवन जोशी कन्नू, विवेक पांडे, सुमंतो घोष, डीएन भट्ट, गोरीशंकर कांडपाल, अरविंदर बरमोड़ा, डा. नंदन बिष्ट, बीपी उपाध्याय, महेंद्र कांडपाल, अनिल कड़ाकोटी आदि मौजूद थे।