फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चोरी नहीं कर सकेंगे क्रशर स्वामी

Wed, 13 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोन क्रशरों में बिजली की कितनी खपत की जा रही है और वहां लगे मीटरों में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, अब इस बात की भी जांच की जाएगी। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि अवैध खनिज की खपत रोकने के लिए स्टोन क्रशरों में स्क्रींनिग प्लांट का टाइम और मोटेशन स्टडी राजस्व एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से कराकर एक माह के भीतर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


इसके तहत मंगलवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय, खनन एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बेरीपड़ाव स्थित न्यू बाला जी स्टोन क्रशर और मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रशर में मीटर की जांच कर मानीटरिंग की। इस दौरान खनन विभाग के उप निदेशक कुमाऊं राजपाल लेघा और विद्युत विभाग के टीपीनगर हल्द्वानी के एसडीओ जीएस बगडवाल आदि थे।

ऐसे होगी मानीटरिंग
प्रशासनिक टीम एक घंटे क्रशर को चलवाएगी। इस एक घंटे में उपखनिज का वजन कर क्रशरों में पीसा जाएगा। एक घंटे में आई विद्युत रीडिंग और उत्पादित माल की तोल कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद शासन स्टोन क्रशरों द्वारा एक साल में पीसे गए माल और आई विद्युत रीडिंग का आकलन कर चोरी की गणना करेगा। इसी आधार पर स्टोन क्रशरों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें