फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन चोरी प्रकरण : हरकत में आया निगम प्रशासन

Wed, 13 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम से पालीथिन चोरी होने के प्रकरण में मेयर के लेटर बम फोड़ने से निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। मेयर के निगम कर्मियों पर ही अंगुली उठाए जाने के बाद मुख्य नगर अधिकारी ने मंगलवार को पुलिस को पत्र भेजकर तत्काल खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के कक्ष संख्या पांच से पिछले सप्ताह 60 किलो पालीथिन चोरी हो गई थी। यह पालीथिन हाईकोर्ट के आदेश पर बाजार से व्यापारियों की दुकानों से जब्त की गई थी। निगम प्रशासन ने चोरी का मुकदमा दर्ज तो करा दिया, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी से पूछताछ नहीं की। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने चोरी प्रकरण पर निगम कर्मियों पर ही अंगुली उठाते हुए मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल पर लेटर बम फोड़ा था। मेयर के इस आरोप से निगम कर्मियों में खलबली मची है।

मुख्य नगर अधिकारी पालीवाल ने मंगलवार को पुलिस से चोरी का तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि मामला हाईकोर्ट से जुड़ा है, लिहाजा पालीथिन चोरी प्रकरण से पर्दा उठाया जाए। इससे पुलिस पर खुलासे का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


कर्मियों से होगी पूछताछ
पालीथिन चोरी प्रकरण पर नगर निगम के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ करेगी। निगम के कई कर्मचारी पूछताछ के दायरे में हैं। सूत्रों का कहना है कि चोरी प्रकरण में मिलीभगत की पुष्टि होने पर कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें