रामनगर में वन विकास निगम स्टोन क्रशर स्वामियों के साथ बैठक करते।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बुधवार को वन विकास निगम के पश्चिमी वृत्त के आरएम हरीश पाल, डीएलएम धीरेश बिष्ट, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के देवेंद्र रजवार ने स्टोन क्रशर स्वामियों के साथ आमडंडा वन परिसर में बैठक की। बैठक में आरएम हरीश पाल ने स्टोन क्रशर स्वामियों से आग्रह किया कि वह ट्रांसपोर्टरों से उपखनिज खरीदें।
उन्होंने कहा कि क्रशर स्वामियों की ओर से उपखनिज नहीं खरीदे जाने से ट्रांसपोर्टर खनन के लिए वाहनों को खनन गेट में नहीं भेज रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं स्टोन क्रशर स्वामियों ने बताया कि वन निगम 21 रुपये रॉयल्टी पर उपखनिज दे रहा है। खेतों से मिलने वाला उपखनिज सात रुपये में मिलता है। ऐसे में रॉयल्टी के दाम एक किए जाएं, तभी कारोबार हो पाएगा। बैठक में शिवा स्टोन क्रशर, मंशा स्टोन क्रशर, लालकुआं स्टोन क्रशर, कोसी नेचुरल स्क्रीनिंग प्लांट, नैनीताल स्टोन क्रशर, वाया स्टोन क्रशर, आशा स्टोन क्रशर, प्रकाश स्टोन क्रशर, अशोक स्टोन क्रशर, न्यू रामनगर स्टोन क्रशर, आस्था स्क्रीनिंग प्लांट और बंदेशा स्टोन क्रशर के स्वामी और संचालक मौजूद रहे।