फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अविवाहित बताकर विधवा से शादी पर सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Mar 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक महिला ने सीआरपीएफ कर्मचारी पर झूठ बोलकर शादी करने और उसकी पहली शादी की सच्चाई सामने आने पर मारपीट करने व बच्चों को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस ने कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



काठगोदाम के गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा निवासी पार्वती बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पहले पति का निधन हो चुका है। वर्ष 2021 में सीआरपीएफ कैंप काठगोदाम निवासी सुरेंद्र सिंह राणा से उनकी मुलाकात हुई। सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताया और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली। शादी के कुछ ही समय बाद पता चला कि सुरेंद्र पहले से शादीशुदा है। महिला ने इस पर एतराज जताया तो उसने मारपीट शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सीआरपीएफ कैंप काठगोदाम में बावर्ची के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ कार्यालयी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें