फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़

Fri, 06 Nov 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। धनतेरस पर दुकानदारों ने बेहतर कारोबार किया। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। बर्तनों की दुकानों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। राधेश्याम ज्वेलर्स, कृष्णा ज्वेलर्स आदि स्वर्णकारों की दुकानों में लोगों से खरीदारी की। राज इलेक्ट्रॉनिक्स, शमा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की बिक्री हुई। मल्लीताल बड़ा बाजार में बर्तन की दुकानों में भीड़ रही जबकि मल्लीताल जय लाल साह बाजार एवं तल्लीताल बाजार में ऐपण, फूलों की आकर्षक झालर, सजावटी फूलों, बिजली की मालाओं की दुकान पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने खरीदें बर्तन, सोने और चांदी के सिक्के
भवाली/भीमताल । धनतेरस पर शुक्रवार को भीमताल, भवाली, गरमपानी, पतलोट, रामगढ़, पहाड़पानी, बेतालघाट और धानाचूली की बाजार में लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने धनतेरस पर नए बर्तन, सोने, चांदी के सिक्के, कपड़े, वाहन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और फर्नीचर की सामग्री खरीदी। भीमताल में मल्लीताल रामलीला मैदान में लगाई गई पटाखे की दुकानों का शुभारंभ चेयरमैन सीमा टम्टा ने किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पटाखे की दुकानों पर अग्निशमन संबंधित उपकरण रखने के निर्देश दिए। संवाद

धनतेरस पर पीरुमदारा और रामनगर के बाजारों में उमड़ी भीड़
रामनगर/पीरूमदारा। धनतेरस पर रामनगर और पीरुमदारा के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बर्तन, झाड़ू, फल, मिठाई, सजावटी सामान और खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

रामनगर के मुख्य बाजार, बजाजा लाइन, ज्वाला लाइन और अन्य बाजारों में भी देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर लोगों ने परंपरा के अनुसार बर्तन और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी की। व्यापारियों के चेहरों पर भी ग्राहकों की भीड़ से रौनक नजर आई। उधर, पीरुमदारा में गुमानपुरा, भवानीपुर, धरमपुर औलिया, दुलेपुरी और शांतिकुंज समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में भीड़ के बीच दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहने से अव्यवस्था फैल गई। नो-एंट्री लागू नहीं होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे खरीदारी करने आए ग्रामीणों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें