हल्द्वानी। सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा बेस अस्पताल में अच्छी खासी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
दवा और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। बेस अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण वाहनों की संख्या भी इतनी ज्यादा हो गई कि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में समस्या सामने आई। सुशीला तिवारी अस्पताल में भी वाहनों की संख्या काफी ज्यादा रही। हालांकि परिसर बड़ा होने और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के कारण यहां ज्यादा दिक्कत नहीं रहती है। संवाद