फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: छूट मिलते ही हल्द्वानी में शराब की दुकानों में भीड़, सड़कें जाम

Mon, 04 May 2020 04:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर शराब की दुकान के बाहर लाइन में खड़े लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को हल्द्वानी में शराब की दुकान खुली। दुकान खुलने की सूचना मिलने पर लोग सुबह ही दुकानों पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से लोगों को यहां लाइन में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन


नैनीताल रोड पर शराब की दुकान के बाहर दोनों तरफ लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को सड़क किनारे खड़ा कर जाम खुलवाया।

वहीं राहगीरों का कहना था कि हल्द्वानी की आधी जनता को शायद शराब का ही इंतजार था। राशन और दवा की दुकानों में भी इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली, जितनी एक दिन में शराब की दुकान में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें