फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी और देवर ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर और ससुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने देवर की शिकायत पर भी भाई और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों मुकदमों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौला बैराज काठगोदाम निवासी अंजू बिष्ट पत्नी लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है। इस कारण ससुराली उससे रंजिश रखते हैं। उसका फौजी देवर इन दिनों छुट्टी पर आया है। देवर ने ईंट की दीवार लगाकर उसका रास्ता बंद कर दिया है। 11 मार्च को वह ईटों को हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास कर रही थी। इस बीच उसका देवर कुंदन गालीगलौज करने लगा। विरोध करने के बाद वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप लगाया कि देवर ने उसके बाल पकड़ कर सिर ईट के ढेर में पटक दिया। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आरोप है कि इसके बाद उसके ससुर पूरन सिंह ने भी उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, कुंदन ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं देवर कुंदन सिंह बिष्ट ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि 11 मार्च को अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए घर आंगन की सफाई कर रहा था। इस बीच उसका भाई लक्ष्मण सिंह और उसकी पत्नी अंजू बिष्ट गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि शाम को अंजू बिष्ट ने ईट पत्थरों से उसके घर पर हमला कर दिया। इस कारण उसे काफी चोट लग गई। उसके भाई और भाभी का रवैया परिवार के प्रति ठीक नहीं है। कुंदन का आरोप है कि उसकी भाभी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रहती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बेेटे को बचाने के चक्कर में पिता भी घायल
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बेटे को कुछ लोगों ने पीटना शुरू किया। बचाने में पिता और भाई को भी चोट लग गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डहरिया, नियर न्यूफ्रेंड कालोनी यशपाल कुमार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अरिहंत रात सवा नौ बजे उनका और अपने भाई का कांता बैंकेट हाल के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां पर नशे की हालत में खड़े पांच-छह युवक अरिहंत से उलझ गए। नशेड़ियों ने अरिहंत के साथ मारपीट की। अपने पुत्र को पिटता देखकर पिता और उसके भाई बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए, लेकिन हमलावरों ने पिता और भाई को पीट दिया। पिता और दोनों पुत्रों को गंभीर चोटें लगीं। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें