फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता जाकिर की मैदान से लेकर जंगल तक तलाश

Mon, 18 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/लालकुुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से फरार सजायाफ्ता कैदी जाकिर हुसैन की तलाश करने के लिए हरिद्वार से सीओ कुलदीप सिंह असवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम यहां आई है। जीआरपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मैदान से लेकर जंगल तक तलाश की, लेकिन फरार जाकिर का कहीं पता नहीं चला। इस मामले में पत्नी और मां से फिर आधे घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि घटना जीआरपी के क्षेत्र में हुई है। इस मामले में जिला पुुलिस की तरफ से एसओजी और सिविल पुलिस की टीमों को लगाया गया है। अब तक जाकिर के बारे में पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। इधर, जाकिर की तलाश करने के लिए सीओ राजेेंद्र सिंह ह्यांकी एवं कोतवाल आरएस मेहता ने जाकिर की पत्नी नईमा और मां सफीकन से कोतवाली में पूछताछ की। आधे घंटे पूछताछ कर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। जाकिर की तलाश करने के लिए जिले की चार टीमें और हरिद्वार की एक टीम भाग-दौड़ करती रही लेकिन सफलता शून्य ही रही।

एसओजी की टीम ने जाकिर के घर और ससुरालियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। इस मामले में रुड़की के क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह असवाल ने दोपहर बाद लालकुआं पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही फरार कैदी की अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें