फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई जाइलो, चार घायल

Mon, 02 Mar 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के सामने रविवार की रात तेज रफ्तार जाइलो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नयीदिल्ली के रहने वाले सूरज सिंह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए नैनीताल गए थे। लौटते समय उन्होंने रोडवेज के समीप होटल में खाना खाया। रोडवेज से निकलते समय उनकी जाइलो कार डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को देखते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

कार में सवार चालक अमित कुमार, सूरज के साथ उसकी पत्नी दीक्षा और अन्य महिला नीशू घायल हो गए। पुलिस ने बेस अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। कार चालक ने बताया कि रोडवेज से निकलते समय उसे डिवाइडर नहीं दिखायी दिया था। इसी कार दुर्घटना हो गई। उपनिरीक्षक मनवर सिंह ने बताया कि  उपचार कराने के बाद चारों दिल्ली चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक मंदिर से टकराने पर घायल
हल्द्वानी। बद्रीपुरा निवासी चेतन रविवार की रात अपाचे बाइक द्वारा  रोडवेज से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के चलते कोतवाली थाने के सामने बाइक मंदिर की दीवार से टकरा गई और युवक घायल हो गया। युवक के साथी उसका उपचार कराने के  लिए अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें