फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में फंस गए दो मास्साब!

Tue, 16 May 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पार्क में डीएसपी की पोती से छेड़छाड़
विज्ञापन
प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के दो अध्यापकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगने से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। शिक्षा विभाग की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को स्कूलों में पहुंचकर जांच पड़ताल की। बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में एक अध्यापक पर आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं जबकि दूसरे अध्यापक के खिलाफ कई शिकायतें सामने आने पर मामला गंभीर हो गया है। फिलहाल विभाग ने जांच पूरी होने तक दोनों अध्यापकों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी है।  

यह सनसनीखेज मामले शहर से करीब 22 किलो मीटर दूर प्राइमरी पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल से जुड़े हैं। शिक्षा विभाग को शिकायत मिली कि प्राइमरी स्कूल के एक अध्यापक कक्षा पांच की बालिका से छेड़छाड़ की कोशिश करता है जबकि इसी स्कूल के पास दूसरे विद्यालय जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक पर कक्षा सात व आठ की छात्राओं को घूर कर देखने और छेड़छाड़ करने की गंभीर शिकायत है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच को टीम गठित की गई है। इसमें हल्द्वानी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, दोलिया जीजीआईसी की प्रधानाचार्य और जवाहर ज्योति हाईस्कूल की प्रधानाचार्य शामिल हैं।

सोमवार को टीम ने बसानी गांव जाकर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। टीम ने प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के बयान दर्ज करने के साथ ही अभिभावकों से भी बातचीत की।  
 
मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है। गांव के लोगों के भी बयान लिए गए हैं। प्राइमरी स्कूल के अध्यापक के बयान होने बाकी है जबकि जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक के बयान दर्ज हो चुके हैं। जांच टीम की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है तथा जांच पूरी होने के बाद विभाग दोनों अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई कर फैसला लेगा। फिलहाल जांच होने तक दोनों अध्यापकों के स्कूल में जाने पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन

गोपाल स्वरूप भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी 

मामला गंभीर है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने से पहले इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 
- हरेंद्र मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों से दोनों अध्यापकों को स्कूल से हटा कर कहीं और तबादला करने की मांग की गई है। 
विमला तड़ागी  ग्राम प्रधान 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें