फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार 

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लालकुआं (नैनीताल)। 
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले लापता हुईं दो नाबालिग बहनों में से पुलिस ने छोटी बहन को भी शनिवार को बरेली से बरामद कर लिया। कोतवाली में दोनों बहनों के बयान से पूरे केस में नया मोड़ आ गया है। दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता और एक अन्य युवक ने उनसे दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


बहनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए पिता और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 17 मार्च की रात को 12 और 15 वर्ष की दो बहनें अचानक लापता हो गई थीं।

मामले में दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज होने के अलावा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन भट्ट की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की थी। उप निरीक्षक माया बिष्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को बड़ी बहन को एंटी करप्शन ह्यूमन राइट संस्था की मदद से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन


उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बरेली के रम्पुरा क्षेत्र से छोटी बहन को भी बरामद कर लिया। कोतवाली में दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शराबी पिता की आदतों की वजह से घर छोड़ चुकी है। आरोप है कि वह बेटियों से दुष्कर्म करता था।

हरकतों से परेशान होकर वह भाग गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूसाझाग (बदायूं) के  नवादा सुनहरा गांव का गजेंद्र सिंह उन्हें बहलाकर ले गया। डेढ़ महीने साथ रखकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर पिता और गजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 363, 366, 376,(2) 506 और 3,4,5,6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उपनिरीक्षक के मुताबिक दोनों बहनों की मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल दोनों को चाइल्ड वेलफेयर केयर विमर्श संस्था के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें