कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में एक 10 वर्षीय बाघिन की मौत से विभाग में खलबली मच गई। बाघिन के सभी अंक सुरक्षित होने पर विभाग ने कुछ राहत की सांस ली।
मंगलवार को कालागढ़ रेंज के धारा ब्लाक संख्या आठ में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने सड़क से तीन किमी अंदर बड़ा स्रोत के घने जंगल में बाघिन का शव देख इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीटीआर डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि बाघिन की उम्र करीब 10 साल है।
शव दो-तीन दिन पुराना है, जिससे बदबू आने लगी थी। घटनास्थल का दौरा कर श्री सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को वहीं जलाकर नष्ट कर दिया गया।