फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शो रूम से लाखों की चोरी

Thu, 15 Sep 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
दो शो रूम से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली थाने और मंगलपड़ाव चौकी के बीच महिला अस्पताल से सटे दो शोरूम को चोरों ने मंगलवार रात खंगाल डाला। चोर दोनों दुकानों से ढाई लाख से अधिक की नगदी और कपड़े ले गए। चोरों ने दुकान में बिस्कुट खाए, नए जूते पहने और पुरानी चप्पलों को छोड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से सुम्मी और सब्बल बरामद किया है। चोरों ने सुमसंग शो रूम के सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। इसके चलते  पुलिस को फुटेज से कुछ हासिल नहीं हो सका है।
महिला अस्पताल से सटे गोविंदपुरा निवासी सरदार जितेंद्र सिंह की लुधियाना हौजरी के नाम से शो रूम है।

मंगलवार की रात चोर दुकान की तीसरी मंजिल की छत के रास्ते से अंदर घुस गए। चोरों ने छत के शटर के ताले को जनरेटर के राड से तोड़ा था। चोर भूतल स्थित शोकेस से ढाई लाख रुपये (विभिन्न देशों की इकट्ठा की गई करेंसी), स्वेटर, कपड़े समेत हजारों का सामान ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा दिव्यांगों के लिए रखे गुल्लक से भी पैसे ले गए। चोरों ने दुकान में बिस्कुट भी खाए थे। चोर दुकान में सब्बल और सुम्मी छोड़ गए थे। इसके बाद वे छत के रास्ते बगल के शो रूम सुमसंग में घुस गए। यह दुकान अंबिका विहार कालोनी निवासी सावन कुमार की है।

चोरों ने इस दुकान से जूते पहने और अपने पुराने चप्पल वहीं छोड़ गए। चोर गल्ले से आठ हजार रुपये ले गए। चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े थे। दुकानदार का कहना है कि कपड़े कितने जोड़ी चोरी हुए हैं। इसका अंदाजा नहीं लगाया है।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को अभी सीसीटीवी फुटेज से कुछ हासिल नहीं हो सका है। पुलिस बाजार के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें