सुशीला तिवारी
अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने दम तोड़ दिया। शिवनगर गली दो ट्रांजिट कैंप
रुद्रपुर निवासी जानी उर्फ सागर (18) पुत्र राजेश सागर शनिवार की रात
रुद्रपुर के इंद्रानगर चौराहे पर घायलावस्था में पड़ा मिला।
परिवार के
लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे
सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी प्रभारी हेमचंद पंत का कहना है कि परिजनों को कुछ लोग दुर्घटना
और कुछ लोग पिटाई के चलते घायल होना बता रहे थे लेकिन उसके चेहरे पर
घिसटने के निशान मौजूद थे।