फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर हल्द्वानी के युवक की मौत

Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर हल्द्वानी निवासी युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ ट्रेन की शंटिंग के दौरान एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह राहगीरों ने पटरियों पर शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी प्रभारी चंद्र सिंह ने बताया मृतक की जेब में डायरी और बैंक पासबुक के आधार पर उसकी शिनाख्त गोपाल राम (55) पुत्र विशनराम निवासी मुखानी हल्द्वानी के रूप में हुई। सूचना पर रामनगर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया गोपालराम कालागढ़ निवासी अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें