इंद्रानगर लाइन नंबर 12 स्थित कमरे में सोमवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रही है। बनभूलपुरा पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लाइन नंबर 12 निवासी टैक्सी चालक नफीस खान की शादी छह साल पहले फरीनाज (25) से हुई थी। सोमवार को चालक टैक्सी लेकर नैनीताल गया था। दोपहर में घर पहुंचने पर उसने पत्नी को आवाज लगायी।
कोई उत्तर नहीं मिलने पर नफीस ने खिड़की से झांका तो अंदर उसकी पत्नी पंखे से लटकी थी। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर पत्नी को पंखे से नीचे उतारा। पत्नी ने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
पति उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से पहले मायके के लोगों को बुलाया। दोनों पक्ष पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं थे।
तहसीलदार ने पंचनामा कर डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द किया गया। पूछताछ से पता चला कि महिला एक बेटा भी है।