फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजार में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन

Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता नगरी के मेन बाजार के अच्छे दिन आ गए हैं। त्योहारी सीजन आने से पहले ही जिला प्रशासन ने पहले चरण में शहर के मेन बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने की पहल की है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला प्रशासन ने शहर के मेन बाजार में सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक चार पहिया और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम ने दो दिन पूर्व शहर के मेन बाजार को दौरा किया था।

उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने सोमवार को दिए आदेशों में कहा है कि निरीक्षण के  दौरान पता लगा कि कुरुक्षेत्र के मेन बाजार में चार पहिया और भारी वाहनों के प्रवेश के कारण ट्रैफिक जाम लगता है। बाजार में जगह की कमी हो जाती है।
विज्ञापन


इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, आपातकालीन स्थिति, समय की कमी और परिस्थितियों को देखते हुए तुरंत प्रभाव से कुरुक्षेत्र के मेन बाजार में सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

नपा वाहन से की गई घोषणा
जिला प्रशासन की पहल पर नगर परिषद का वाहन सुबह के समय शहर के मेन बाजार में प्रतिबंध की जानकारी अनाउंसमेंट के द्वारा दिखाई दिए। इस अनाउंसमेंट में बाजार के दुुकानदारो से निवेदन किया जा रहा था कि वे सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक बाजार में भारी वाहन को न लेकर आए।

पुलिसकर्मी भी रहे मुस्तैद
जिला प्रशासन के कदम पर पुलिस कर्मी भी साथ निभाते दिखे। शहर के आहलुवालिया चौक पर पुलिस द्वारा बेरिकेड्स लगाए गए थे। जो भी कोई भारी या चारपहिया वाहन आया तो कर्मी द्वारा विनम्र निवेदन कर दूसरी ओर जाने व पार्किंग में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें