गौला के देवरामपुर, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू के तीन गेटों पर एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देशन में टीम ने शनिवार को छापा मारा। इसमें दो ट्रक ओवरलोड मिले। कार्रवाई से गेटों पर खलबली मच गई।
टीम की जांच के दौरान देवरामपुर गेट से ट्रक एचआर 55डी-0633 में 140 की तुलना में 191 क्विंटल और दूसरे ट्रक एचआर 68-7288) में दोगुना अधिक 281 क्विंटल उप खनिज लदा पाया गया।
परिवहन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों का ओवरलोड में चालान किया। कार्रवाई में तहसीलदार नंदराम, सीओ बच्चन सिंह राणा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, परिवहन अधिकारी विजय आर्य समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसल
एसडीएम पंकज उपाध्याय ने वन निगम से सभी वाहनों की रिपोर्ट मांगी है, जिन वाहनों ने एक महीने में तीन बार मानक से ज्यादा खनिज की निकासी की है, उनका रजिस्ट्रेशन कैंसल होगा। परिवहन विभाग को भी गेटों पर ही वाहनों की फिटनेस, कागजात आदि चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।