फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट नालों को अतिक्रमण मुक्त न कराता तो होती बड़ी जनहानि

Tue, 07 Jul 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल की मालरोड में सोमवार सुबह मलबे के पहाड़ नजर आ रहे थे। पूरे शहर में यह चर्चा आम थी कि यदि हाईकोर्ट ने नालों को अतिक्रमण मुक्त न कराया होता तो नगर में भारी जनहानि होना तय था।
विज्ञापन


बीते वर्ष तीन जुलाई को हाईकोर्ट ने नैनीताल में नालों पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को हटाकर नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए थे।

 इसके बाद नगर के दर्जनों नालों से अतिक्रमण हटाया गया था। इनमें कई होटल भी थे। इस दौरान कई लोगों में निर्णय के प्रति असहमति का भाव भी था, लेकिन सोमवार को वे ही लोग हाईकोर्ट के इस निर्णय की सराहना कर रहे थे।

माल रोड में मलबे के पहाड़ देखकर आमजनों मेें यह चर्चा आम थी कि यदि होटलों और भवनों का नालों के ऊपर बना निर्माण हटा न होता तो आज नगर में भारी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें