रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय वृद्ध की कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामराज रोड स्थित परम धरम अस्पताल निवासी जसवंत सिंह उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्टेशन मास्टर संजय कुमार के अनुसार सोमवार को शाम काशीपुर से लालकुआं जा रही डाउन रेल संख्या 55320 बाजपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त जसवंत सिंह पैर फिसलने नीचे गिर और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।