फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी शिक्षण संस्थान के गार्ड ने ग्रामीणों को पीटा

Mon, 11 May 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद के चलते निजी शिक्षण संस्थान के सुरक्षा गार्ड और छात्रों ने तीन युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हल्द्वानी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षण संस्थान के गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या समेत कई लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में शिक्षण संस्थान के गार्ड और छात्रों ने डोब ल्वेशाल गांव निवासी कुलदीप आर्या, पूरन चंद्र और गोविंद सिंह की पिटाई कर दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को सीएचसी में इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर डोब ल्वेशाल गांव के सुनील कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, गोपाल चंद्र, रमेश चंद्र, पुष्पा देवी, भगवती देवी, रेखा, सुनीता देवी समेत कई लोग शिक्षण संस्थान के गेट पर पहुंचे।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। सूचना पर देर शाम नैनीताल विधायक सरिता आर्या, उपजिलाधिकारी आशीष चौहान और थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें