भवाली निवासी युवक की मंगलवार की सुबह असमायिक मौत हो गई। परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंकित बिष्ट (20) पुत्र किशन सिंह ने बीती रात्रि 11 बजे तक टीवी देखा। जिसके बाद रोज की तरह सो गया, लेकिन सुबह नहीं जागा।
सुबह उसके न उठने तथा हिलाने डुलाने पर भी उत्तर न देने पर परिजन घबरा गए। वह त्वरित उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का यहां नैनीताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक के पिता भवाली में निजी लघु व्यवसाय करते है। पीएम करने वाले डा. आरके वर्मा ने बताया कि पैनर डिस्कशन के बाद ही संबधित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया इसमें संदिग्ध व प्वाइजन जैसी कोई बात नहीं।
हालांकि अग्रिम जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, लेकिन यह सामान्य मौत प्रतीत होती है, जिसका समय सुबह 5 बजे के लगभग रहा होगा।