फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Fri, 20 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में लालकुआं जा रहे दो युवकों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि चालक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इधर, 108 सेवा के नहीं आने पर स्थानीय युवक ने अपनी गाड़ी से घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रतनपुर चकलुवा (कालाढूंगी रोड) निवासी और राजमिस्त्री जयंतु लाल (23) पुत्र अरविंद लाल और प्रकाश लाल (28) पुत्र लाल बहादुर बाइक यूके 04 एफ 9859 से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे को रिश्तेदारी में लालकुआं आ रहे थे। रास्ते में बबर गुमटी के पास स्टोन क्रशर से उपखनिज लेकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर एचआर 55 ए 7206 (खनन संख्या एलएल 6402) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक छिटक गए और जयंतु का बांया पैर डंपर की चपेट आकर कुचल गया। इधर बाइक डंपर के नीचे आने से करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई।

हादसे में प्रकाश बाल-बाल बच गया। वहीं चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने 108 सेवा को फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इस पर स्थानीय युवक जीवन बोरा अपनी गाड़ी में दोनों घायलों को अपने दोस्तों गणेश और प्रेमनाथ की मदद से एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें