फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर में घुसा टेंपो चालक, छेड़छाड़

Thu, 19 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर कालोनी स्थित एक महिला के घर में घुसकर टेंपो चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने महिला का गला दबाने का प्रयास किया और शिकायत करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है। वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि इससे पहले पहले भी टेंपो चालक महिला से छेड़छाड़ कर चुका था।
विज्ञापन


आदर्शनगर कालोनी स्थित घर में मंगलवार रात 35 वर्षीय महिला घरेलू कार्य कर रही थी, जबकि बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी टेंपो चालक महिला के घर में घुसा। उसने अश्लील बातें करते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने महिला का गला दबाने की कोशिश की। जाते समय उसने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वह बच्चों को मार डालेगा।

महिला ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। सुबह होने पर महिला 10-12 लोगों के साथ थानाध्यक्ष नरेश चौहान के पास पहुंची। महिला ने बताया कि टेंपो चालक ने पहले भी कई बार उससे छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पड़ोसी टेंपो चालक सतीश पांडेय के खिलाफ 453, 354, 506 के तहत नामजद पुलिस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें