फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह के छात्र ने घर में लगाई फांसी

Sun, 17 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मूल रूप से बनारस में रहने वाले हैं, इसलिए वे शव को लेकर बनारस चले गए हैं। 
विज्ञापन


 रोशनलाल निवासी मुगलसराय, बनारस अपने दो बच्चों 11 वर्षीय विवेक और 12 वर्षीय शुभम के साथ करीब एक साल से भवानीगंज रामनगर में किराये पर रहकर मजदूरी कर रहा था। जबकि पत्नी सुनीता देवी मुगलसराय बनारस में ही रहती है। एमपी हिंदूू इंटर कॉलेज में विवेक कक्षा 6 और शुभम कक्षा 7 में पढ़ते थे।

रोज की तरह शनिवार सुबह पिता रोशनलाल काम पर चला गया जबकि दोनों भाई घर पर अकेले थे। पिता के जाने के बाद बड़े भाई शुभम ने विवेक को स्कूल जाने के लिए उठाया। परंतु विवेक ने कहा कि स्कूल में आज सिर्फ फीस जमा होनी है। इसलिए दोनों ने स्कूल नहीं जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


नाश्ता करने और नहाने के बाद शुभम सोने चला गया। जबकि विवेक जग रहा था। कुछ देर बाद जब शुभम सोकर उठा तो देखा कि विवेक पंखे से लटका हुआ था। यह देख उसके हाथ-पांव फूल गए।

उसने तुरंत चाकू से रस्सी काटकर विवेक को नीचे उतारा और मकान मालिक की मदद से संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचा। लेकिन चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन विवेक के शव को बनारस ले गए हैं, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें