फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर खनन मजदूरों में पत्थरबाजी

Thu, 30 May 2019 02:02 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्यामपुर छोई में मजदूरों के दो गुटों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इससे महिला सहित दो लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर है। वहीं, महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला बरेली के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोसी नदी से लगे श्यामपुर छोई गांव में कालूसिद्ध गेट पर खनन का कार्य करने वाले मजदूर रहते हैं। मंगलवार शाम वीरपाल ठेकेदार एवं वीरेंद्र ठेकेदार के मजदूर पीने के लिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान दोनों के मजदूरों में विवाद हो गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इससे प्रीति (25) पत्नी राधेश्याम निवासी जरीफनगर बदायूं के सिर पर पत्थर लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा, गंगाराम पुत्र देवसुख निवासी बदायूं भी घायल हो गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी से भी महिला को बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि पानी को लेकर महिला की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस दोनों ठेकेदारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पानी को लेकर मजदूरों के दो गुटों में विवाद हुआ था। जिसमें पत्थरबाजी के दौरान महिला घायल हो गई, जिसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें