फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का सुराग तो दूर दूसरे दिन पहुंची एसएसपी

Tue, 26 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
दूसरे दिन मौका मुआयना करने पहुंची एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मालधनचौड़ क्षेत्र में होमगार्ड के घर डकैती और उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना के दूसरे दिन एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर उचित कार्रवाई की भरोसा दिलाया। वहीं, घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित दोनों किशोरियों का मेडिकल नहीं हो पाया, जबकि हल्द्वानी में पीड़ितों के पॉक्सो कोर्ट में 164 के कलमबद्ध बयान दर्ज हुए।

मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर एसएसपी ने मालधनचौड़ चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी को कोतवाली से अटैच कर दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस घटना की एक-एक कड़ी को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर जांच में जुट गई है। बीती शनिवार देर रात क्षेत्र निवासी एक होमगार्ड के घर में घुसे 10-12 नकाबपोश डकैतों ने करीब दो घंटे तक आतंक मचाते हुए लूटपाट की और होमगार्ड की दो बेटियों के साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


डकैत घर से 35 लीटर मैंथा का तेल, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की तो चौकी इंचार्ज ने उन्हें मेडिकल के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया था, लेकिन यहां उनका मेडिकल नहीं हुआ। सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की।

पीड़ित के घर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एसएसपी से शीघ्र मामले का खुलासा करने की मांग की। वहीं, कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि एसओजी, फॉरेंसिक समेत कई टीमें गठित की गई हैं। चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी को कोतवाली से अटैच कर दिया है। इस दौरान एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाल बीएस भाकुनी सहित एसओजी, फॉरेंसिक टीम मौजूद थी। 


तेरे पिता ने एक बार हमारी बाइक सीज कराई थी... 

मौके पर पहुंचीं एसएसपी ने होमगार्ड की तीसरे नंबर की 13 वर्षीय बेटी से पूछताछ की। इसमें किशोरी ने कई अहम सुराग पुलिस को दिए। उसने बताया कि 10-12 नकाबपोश घर में घुसे थे, जिसमें से सिर्फ दो ने कच्छा-बनियान पहना था, बाकी सब कच्छे में ही थे। उन्होंने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी और सामान के बारे में पूछताछ करने लगे।

मारपीट और चीखपुकार देख 10 वर्षीय छोटा भाई तो बेहोश हो गया था। किशोरी ने बताया कि दो आदमी पंजाबी बोल रहे थे, जबकि अन्य स्थानीय भाषा बोल रहे थे। वह पिताजी के बारे में कह रहे थे कि वह कहां है, उन्होंने एक बार हमारी बाइक सीज कराई थी। डकैतों ने बड़ी बहन से कहा कि तेरी तो फोटो और वीडियो बनाकर सब जगह फैला देंगे। 

एसआई को निलंबित करने की मांग 

 क्षेत्र में डकैती और दो बहनों से दुष्कर्म के बाद भाजपाइयों में काफी रोष है। गुस्साए कार्यकर्ता रविवार रात से ही तहसील परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही एसआई श्वेता नेगी को निलंबित करने की मांग की। ग्रामीणों ने घटना के लिए पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी और पुलिस कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस ने इतने बड़े मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार रात से ही राकेश नैनवाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार दोपहर धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी पहुंचे। उन्होंने इस घटना को प्रदेश के लिए शर्मनाक बताते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं धरना स्थल पर पहुंचे सीओ स्वतंत्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को मामले  में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भाजपाई शांत हुए। धरने में सांसद प्रतिनिधि प्रमुख बसंती आर्या, संजय डोर्बी, पूरन नैनवाल, राहुल भारद्वाज, दिनेश मेहरा, किशोर कुमार, गणेश मेहता, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें