फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत

Sat, 12 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से बेहोश युवती की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के भौना इस्लामपुर निवासी लालता प्रसाद की पुत्री मंजू (23) ने आठ दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे पहले बाजपुर के सरकारी अस्पताल में दिखाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें