फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की घटना से पुलिस अलर्ट

Thu, 19 Feb 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में हुई करोड़ों की चोरी के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। डीआईजी ने आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए सराफा व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान में बेहतरीन क्वालिटी के सीसी टीवी लगाने का अनुरोध किया है, ताकि उनको पुलिस कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जा सके। कहा कि व्यवसायी सुरक्षा उपकरणों के नियंत्रण के बारे में पुलिस के अलावा किसी अन्य को जानकारी न दें।
विज्ञापन


चोरी, लूट और ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए डीआईजी पीएस सैलाल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सराफा व्यवसायियों की बैठक ली। डीआईजी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी के माध्यम से अपराधी आसानी से पकड़े जा सकते हैं। सहारनपुर में दस करोड़ की चोरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने व्यवसायियों से बेहतर क्वालिटी के सीसी टीवी लगाने का अनुरोध किया। एसएपी सेंथिल अबुदई ने सुझाव दिया कि अब बाजार में रिमोट कंट्रोल से युक्त सीसी टीवी उपलब्ध हैं। रात में चोर घुसने पर उनसे सायरन बजने लगता है।

सराफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों में रखे गए कर्मचारियों का पूरा पता रखें और उनका पुलिस सत्यापन कराएं। अजनबी व्यक्ति के बार-बार प्रतिष्ठान में आने पर पुलिस को सूचना दें। ज्वैलरी या कैश बैैंक लेकर जाते समय पुलिस का सहयोग लें। यदि कोई व्यक्ति चांदी या सोना बेचने आता है तो व्यवसायी भलीभांति सत्यापन करने के बाद उसकी आईडी अवश्य लें। व्यवसायी यदि अलार्म सिस्टम लगा लें तो भी पुलिस को जांच में काफी मदद मिलेगी। डीआईजी ने सराफा प्रतिष्ठान में तैनात गार्डों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें