मुखानी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाने के उपनिरीक्षक मनोहर सिंह इस मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं।
मल्ली बमौरी कौशल कालोनी निवासी कविता पंत की शादी निवारण नगर के त्रिलोचन पंत से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
इस मामले में तहरीर के आधार पर पुुलिस ने पति त्रिलोचन पंत, सास विमला पंत,लता पंत, हेमा, सुमित पंत, मुकुल पंत, राजीव सहित नौ लोगों के खिलाफ धारा 498ए,323,504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।